DKM Education का नया कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर चांपा में शुरू
चांपा। कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से JB Academy Computer Education Institute का नया सेंटर चांपा में 25 अगस्त 2026 को शुरू किया गया।
JB Academy, DKM Education, Bilaspur द्वारा Powered है। नए सेंटर के माध्यम से चांपा एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रोजगारोन्मुखी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
सेंटर का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। सेंटर में आधुनिक कंप्यूटर लैब, बेहतर अध्ययन वातावरण एवं विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर DKM Education Center, Bilaspur के Director हरसीत सर (Harseet Sir) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने JB Academy Champa की Director प्रतिमा बनर्जी एवं Center Head अनिमेष बनर्जी को नए सेंटर के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नया सेंटर चांपा एवं आसपास के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
JB Academy Champa की Director प्रतिमा बनर्जी (Pratima Banerjee) ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक के साथ अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
वहीं, Center Head अनिमेष बनर्जी (Animesh Banarjee) ने बताया कि सेंटर में विद्यार्थियों को उनकी जरूरत और करियर के अनुसार विभिन्न कंप्यूटर कोर्स एवं प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि JB Academy का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को डिजिटल युग के लिए सक्षम बनाना भी है।
JB Academy Champa का पता:
Shop No. A-47, Ground Floor, Gate No. 3, Vandana Plaza,
Railway Station के सामने, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ – 495671।
संपर्क: 7587011042
JB Academy का संदेश — “Learn Today, Lead Tomorrow!”