बिलासपुर/छत्तीसगढ़: DKM Education Center को देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल होते हुए “Top 100 Institute in India” का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान नागपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
यह आयोजन AICPE, नागपुर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान DKM Education Center के निदेशक Harjeet Singh Pahuja को विशेष Award एवं Certificate प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर Harjeet Singh Pahuja ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ क्षण है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित विद्यार्थियों, मेहनती स्टाफ, सहयोगी परिवार एवं मित्रों को दिया, जिनके निरंतर सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान DKM Education Center की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अवसर प्रदान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
DKM Education Center परिवार इस उपलब्धि पर अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता है।