06 अगस्त 2026 को DKM Education Center में Green Day का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े रचनात्मक पोस्टर तैयार किए और प्रस्तुत किए, जिसमें पेड़-पौधों का संरक्षण, जल बचाओ, प्रदूषण रोकने और स्वच्छ पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
DKM Education Center में आयोजित यह Green Day कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
🌱 आइए, हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाएं।
Think Green • Live Clean 🌿
Date: 06 August 2026
DKM Education Center